{"_id":"6a6767c099ed90df11010094","slug":"allegations-raised-regarding-the-failure-of-water-supply-in-the-minor-canal-and-irregularities-in-the-dsr-survey-sonipat-news-c-197-1-snp1014-157690-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माइनर का पानी नहीं आने और डीएसआर के सर्वे में धांधली का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माइनर का पानी नहीं आने और डीएसआर के सर्वे में धांधली का लगा आरोप
Mon, 27 Jul 2026 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उपमंडल कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में धान की फसल से जुड़ी दो शिकायतों के के अलावा अन्य शिकायतें भी आईं। एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
गांव रुखी के किसानों ने धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) के सर्वे पर सवाल उठाते हुए दोबारा सर्वे कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि कृषि विभाग की ओर से किए गए सर्वे में ऐसे किसानों के नाम भी सूची में शामिल कर दिए गए हैं जिन्होंने डीएसआर से धान की बिजाई नहीं की है। उन्होंने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोबारा सर्वे कराने की मांग की।
वहीं, गांव मातंड, जागसी और अहमदपुर माजरा के किसानों ने गंगेसर माइनर में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत दी। किसानों ने बताया कि उनकी सिंचाई का मुख्य स्रोत यही माइनर है लेकिन सफाई नहीं होने, कई स्थानों पर अवरोध होने से पानी नहीं नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि रास्ते में गांव छिछड़ाना और कुराना के किसानों की तरफ से पाइप लगाकर पानी निकाले जाने के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने की कगार पर है। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है।
एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिविर में बिजली, सिंचाई, फैमिली आईडी, अवैध कब्जे सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं।