फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of issuing tender worth crores to the favorite company

Sonipat News: चहेती कंपनी को करोड़ों के टेंडर जारी करने के आरोप

Mon, 21 Aug 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 21 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of issuing tender worth crores to the favorite company
फोटो 29. पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते चीनी मिल के पूर्व वाइस चेयरमैन उमेद सिंह दहिया। सं
सोनीपत। द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में मरम्मत के लिए टेंडर को लेकर पैदा हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मिल के पूर्व वाइस चेयरमैन उमेद सिंह ने मिल प्रशासन पर नियमों की अनदेखी कर एक कंपनी को करोड़ों रुपये के टेंडर जारी करने के आरोप लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर टेंडरों की निष्पक्ष जांच करवाने व जल्द बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उमेद सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सहकारी चीनी मिल में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नहीं हैं। जिसका फायदा उठाकर मिल प्रशासन ने अपनी चहेती कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ई-टेंडर के नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपये के टेंडर जारी किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो फर्म हरियाणा शुगरफेड या नेशनल शुगर फेडरेशन में पंजीकृत ही नहीं है, उसे टेंडर जारी किए गए। इस मामले में सरकार की ओर से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

उमेद सिंह ने आरोप लगाया कि चीनी मिल में वर्ष 2018 में करीब 10 लाख रुपये खर्च कर एक आरओ प्लांट लगवाया था, लेकिन पेराई सत्र 2022-23 में इसके स्पेयर पार्ट पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। उमेद सिंह ने आरोप लगाया कि फर्म की ओर से चालान के माध्यम से सामान भेजा गया। जिसमें सामान की सूची न होकर गोलमोल तरीके से चालान बनाया गया। जिसे मिल के स्टोर विभाग ने स्वीकार कर लिया जो गलत है। उनका आरोप है कि इसी एक चालान से फर्म ने अनेक बिल बनवाकर मिल प्रशासन के साथ मिलकर भुगतान करवा लिया। साथ ही उन्होंने मिल में नियमों को ताक पर रखकर चहेते कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने नए एमडी संजय कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी किए
सरकार ने शनिवार को मिल की प्रबंध निदेशक अनुपमा मलिक का स्थानांतरण कर दिया था। उनके स्थान पर रविवार को सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पानीपत के संपदा अधिकारी एचसीएस संजय कुमार की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। अब संजय कुमार मिल के नए प्रबंध निदेशक होंगे।

फोटो 29. पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते चीनी मिल के पूर्व वाइस चेयरमैन उमेद सिंह दहिया। सं

फोटो 29. पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते चीनी मिल के पूर्व वाइस चेयरमैन उमेद सिंह दहिया। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed