फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of indecency on councilor and her husband, employees went on strike leaving clarification

Sonipat News: पार्षद व उनके पति पर अभद्रता का आरोप, सफाई छोड़ हड़ताल पर गए कर्मचारी

Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of indecency on councilor and her husband, employees went on strike leaving clarification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने निगम की महिला पार्षद व उनके पति पर उनके साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान सुबह 11 बजे के बाद सफाई कार्य छोड़कर ठेका कर्मियों ने हड़ताल शुरू की। इसके बाद वह कालूपुर चुंगी के पास एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए कर्मचारी सिटी थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर महिला पार्षद व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बलजीत, अनिल, सतबीर, दीपक, संदीप का आरोप है कि वार्ड 16 की महिला पार्षद मोनिका नागर के पति सुबह 7 बजे उस स्थान पर पहुंचे, जहां पर सफाईकर्मियों की ड्यूटी शुरू होती है। उन्होंने आते ही उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और काम से हटाने की धमकी दी। इसके बाद सफाई कर्मचारी पार्षद मोनिका नागर के घर जाकर उनसे मिले तो उन्होंने भी कर्मियों के साथ अभद्रता की। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे हड़ताल कर दी। चेतावनी दी कि जब तक महिला पार्षद व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वह काम नहीं करेंगे। उन्होंने कालूपुर चुंगी पर एकत्रित होकर महिला पार्षद व उनके पति के खिलाफ प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए शहर थाना परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते 11 बजे के बाद नहीं हुई सफाई
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते सुबह 11 बजे के बाद शहर के पश्चिमी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों व गलियों की सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जो आरोप लगाए हैं, वह गलत हैं। हाजिरी के समय सफाई कर्मचारी पूरे नहीं मिलते। समय से पहले छुट्टी कर लेते हैं और झाडू व रेहड़ियों को छिपाकर खड़ा कर देते हैं। वार्ड की हर गली में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई के लिए कहा जाए तो कर्मचारी आरोप लगाने शुरू कर देते हैं। हाजिरी के दौरान कर्मचारियों की संख्या के बारे में पूछा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी।
- मोनिका नागर, निगम पार्षद, वार्ड 16
ठेका कर्मचारियों के सफाई कार्य बंद किए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। ठेकेदार से इस संबंध में बात की जाएगी।

- सतेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed