{"_id":"6a1d70662f8237c7ab08fcb6","slug":"allegations-of-assault-on-supervisor-in-dispute-over-seating-of-workers-in-bus-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154810-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रमिकों को बस में बैठाने के विवाद में सुपरवाइजर पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रमिकों को बस में बैठाने के विवाद में सुपरवाइजर पर हमले का आरोप
Mon, 01 Jun 2026 05:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। बस रूट पर कर्मचारियों को बैठाने के विवाद में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
क्षेत्र वासी एक युवक का कहना है कि वह रवि ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी की बसें बरोणा स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारियों को लाने-ले जाने का कार्य करती हैं। करीब 15-20 दिन पहले दूसरी कंपनी की बस उनके रूट के कर्मचारियों को ले जाने लगी थी।
इस संबंध में उन्होंने संबंधित कंपनी के सुपरवाइजर से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद गांव सिसाना निवासी जोगेंद्र ने फोन कर उन्हें जान से मारने और गायब करने की धमकी दी। मामले की शिकायत कंपनी प्रबंधन को करने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते जैसी स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार 29 मई की रात करीब 11 बजे जब वह कर्मचारियों को गांव सिसाना में छोड़ रहे थे तभी जोगेंद्र बस में चढ़ गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हेलमेट और कड़े से हमला किया। इससे उनकी नाक, मुंह, गला, सिर, छाती और हाथों पर चोटें आईं।
आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को भी जान से मारने व बसों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। घटना के बाद उसे पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।