{"_id":"6823a87e7eaee1abb800efa3","slug":"allegation-of-murder-to-avenge-the-murder-main-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136594-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्या का बदला लेने के लिए हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्या का बदला लेने के लिए हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 May 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 14 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
गोहाना । पुराना बस स्टैंड के पास युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को नामजद किया है। युवक की एक दशक पहले हुई हत्या की रंजिश में हत्या करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव ईशापुर खेड़ी के विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी अशोक ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई अजय अपने बच्चों के साथ गोहाना की किसान कॉलोनी में रहता था। 10 वर्ष पहले उनके गांव के ही विजय की मौत हो गई थी, जिसकी हत्या का आरोप उनके भाई पर लगा था। इससे गांव में उनकी रंजिश चल रही थी।
सोमवार शाम को अजय अपनी पत्नी और एक साल की बेटी के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए गया था। उसकी पत्नी बेटी को लेकर गाड़ी से उतरकर अस्पताल की तरफ जाने लगी, तो वहां पर कार में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। उनमें से दो ने उतरकर अजय की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अजय को उसकी पत्नी के सामने ही गांव ईशापुर खेड़ी के विशाल व हिसार के नसीब ने गोलियां मारीं और भाग गए।
विज्ञापन
भाई की पत्नी ने बताया कि अजय की हत्या में विशाल व नसीब के अलावा 13 अन्य लोग शामिल हैं। 15 नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने विशाल, नसीब व एक अन्य से गोलियां मरवाकर अजय की हत्या कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
वर्जन
युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की तीन टीम मामले में जांच कर रही है। -भारती डबास, डीसीपी, गोहाना।