फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegation of death of villager due to heart attack due to misbehavior with employees

Sonipat News: कर्मचारियों से गलत व्यवहार से ग्रामीण की हृदयाघात से मौत का आरोप

Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation of death of villager due to heart attack due to misbehavior with employees
गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर में बिजली चोरी के जुर्माने की रिकवरी करने गई टीम व पुलिसकर्मी के गलत व्यवहार से ग्रामीण की हृदयाघात से मौत होने का आरोप लगा है। मृतक के बेटे ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि उनके पिता ने जुर्माना भी भर दिया था, लेकिन उक्त कर्मचारियों ने उन्हें परेशान किया, जिसकी वजह से घबराहट होने से हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। सुखबीर के बेटे अमित ने बताया कि 12 मार्च को उनके घर बिजली निगम की टीम बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। उसके बाद बिजली निगम ने 48808 रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माने का भुगतान उनके पिता ने 8 अप्रैल को कर दिया था। 5 मई को बिजली और पुलिस कर्मचारी उनके घर आकर पिता के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। परेशान करने के कारण उनके पिता इतने डर गए कि उनका हृदयाघात से निधन हो गया। अमित ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद भी परेशान करने से उसके पिता की मौत हुई है। न्याय को लेकर वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed