फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All school closed in Sonipat DC issued order due to bad air pollution in district

School Closed: सोनीपत में 12वीं तक स्कूल बंद, खराब वायु प्रदूषण के चलते डीसी ने जारी किया आदेश

Mon, 18 Nov 2024 10:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में जिले के डीसी ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में खराब वायु प्रदूषण की वजह से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
All school closed in Sonipat DC issued order due to bad air pollution in district
सोनीपत में सभी स्कूल बंद रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने तक में दिक्कत महसूस हो रही है। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सोनीपत जिला प्रशासन ने पूरे जिले में सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार  ने 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को बंद करने को लेकर आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को वायु गुणवत्ता का आकलन करने पर गंभीर (सीवियर) श्रेणी की पाई गई, जिसके चलते जिला प्रशासन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है। छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इससे पहले पांचवी कक्षा तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब खराब वायु गुणवत्ता के चलते 12वीं कक्षा तक की छुट्टियों के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा के सभी जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को शारीरिक तौर पर बंद करने के निर्देश शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी हुए हैं। हालांकि, यह फैसला लेने की जिम्मेदारी अपने क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखते हुए डीसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, करनाल के डीसी उत्तम सिंह ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर जिला के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा तक की छुट्टी करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed