फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All India Inter Sai Archery Competition begins, archers show talent

सोनीपत: अखिल भारतीय अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, तीरंदाजों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 15 Feb 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
All India Inter Sai Archery Competition begins, archers show talent
फोटो 36- अखिल भारतीय अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाती तीरंदाज। संवाद
सोनीपत। गांव चौहान जोशी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में बुधवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय अंतर साई तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज किया गया। इसका उद्घाटन साई खेल केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ, भोपाल, कोलकाता, बंगलुरु व मुंबई साई के तीरंदाजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन देश भर से पहुंचे तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

तीरंदाजी के हाई परफार्मेंस निदेशक संजीवा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से 150 तीरंदाज पहुंचे। इनमें 90 लड़के व 60 लड़कियां शामिल रहीं। सभी तीरंदाजों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया और अपने-अपने मैच जीतने के लिए निशाने लगाए। इससे पहले लखनऊ, भोपाल, कोलकाता, बंगलुरु व मुंबई में हुई प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद ही यह तीरंदाज यहां पहुंचे हैं। पहले दिन जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों के वर्ग के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

रिकर्व वर्ग का परिणाम
जूनियर लड़कियों में माही जांगड़े भोपाल ने 603, बी. दव्या बंगलुरु ने 593, अमीषा चौरसिया भोपाल ने 587 का स्कोर किया।
जूनियर लड़कों में कनिष्क रवि भोपाल ने 627, दशरथ भास्कर भोपाल ने 609, नचिकेता लखनऊ ने 605 का स्कोर किया।
सब जूनियर लड़कियों में कीर्ति शर्मा कोलकाता ने 613, अनिशा चहल कोलकाता ने 604, लवण्या सोनीपत ने 593 का स्कोर किया।
सब जूनियर लड़कों में उज्ज्वल धामा कोलकाता ने 659, दक्ष मलिक कोलकाता ने 648, आर्यन राणा भोपाल ने भी 648 का स्कोर किया।
सीनियर पुरुष में अभिलाष राज भोपाल ने 640, यशपाल सिंह भोपाल ने 627, आदित्य काजल भोपाल ने 625 का स्कोर किया।
सीनियर महिलाओं में प्रंग्यान दलाई कोलकाता ने 542, सुडिपा ताडु कोलकाता ने 523, नंदिनी नालकर भोपाल ने 520 का स्कोर किया।
कम्पाउंड वर्ग के सब जूनियर लड़कों में बी. विष्णुवर्धन रेड्डी बंगलुरु ने 657, अरिबम दलिन कुमार शर्मा गुवाहाटी 555, सोन कंसारे भोपाल ने 623 का स्कोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed