फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All facilities will be available at the admission site in DCRUST

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में दाखिला स्थल पर ही मिलेंगी सभी सुविधाएं

Sat, 28 Jun 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
All facilities will be available at the admission site in DCRUST
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अ​धि
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ शनिवार को दाखिला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवागंतुक विद्यार्थियाें को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए किसी भी सुविधा के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े इसलिए एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि कई बार विद्यार्थी जल्दी में अपने कई दस्तावेज की फोटो कॉपी कराना भूल जाते हैं। इसके बाद उन्हें फोटो कॉपी कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दाखिला स्थल पर फोटो काॅपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाखिला स्थल पर पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा विवि के कैंटीन संचालक अपने वेंडरों से चाय व अन्य खाद्य सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध करवाएंगे। कुलपति ने बताया कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय आने के लिए सुबह 9:30, 10:30 व 11:30 बजे मुरथल चौक व सोनीपत बस स्टैंड से बस सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विवि की बस दोपहर बाद 3:30, 4:30 व 5:30 बजे से मुरथल चौक व सोनीपत बस स्टैंड पर विद्यार्थियों को छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला स्थल पर ही होंगी बैंक संबंधी सुविधाएं
कुलपति ने बताया कि विद्यार्थियों को फीस जमा करने के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस उद्देश्य से दाखिला स्थल पर ही बैंक संबंधी हेल्प डेस्क लगाकर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा दाखिला स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को भी मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण कर कुलपति ने निर्माण प्रभाग के प्रमुख प्रो. विजय शर्मा, समन्वयक प्रो. दिनेश सिंह, डाॅ. संजीव इंदौरा व अन्य संबंधित अधिकारियों को जल्द सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed