फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   alcohol scam

गोदाम में रखी शराब की गिनती नहीं हो सकी शुरू, एसईटी ने पुलिस व आबकारी विभाग की गिनती पर नहीं किया था भरोसा

Wed, 20 May 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
alcohol scam
सोनीपत। खरखौदा के गोदाम में रखी शराब की गिनती बुधवार को दोबारा शुरू नहीं हो सकी। एसईटी ने पुलिस व आबकारी विभाग की गिनती पर भरोसा नहीं करते हुए दोबारा गिनती के आदेश दिए थे। जिन अधिकारियों की तैनाती के दौरान गड़बड़ी हुई थी उनके द्वारा ही जांच करने के चलते एसईटी ने दोबारा गिनती के आदेश दिए हैं। गिनती को पारदर्शी बनाने के लिए अबकी बार एसपी सोनीपत और एसपी रोहतक की देखरेख में शराब की गिनती की जाएगी। वहीं एसआईटी मामले में फरार आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में आरोपी भूपेंद्र ने बुधवार को कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई वीरवार के लिए रख दी गई।
विज्ञापन

गांव सिसाना का रहने वाला भूपेंद्र व उसके साथी शराब तस्करी के धंधे में लंबे समय से जुड़े हैं। खरखौदा क्षेत्र में यह धंधा लगातार पनपता रहा। यहां तक की पुलिस की केस प्रापर्टी की करोड़ों रुपये की शराब तक को ठिकाने लगा दिया गया। लॉकडाउन के दौरान हुए इस बड़े खेल के उजागर होने के बाद गोदाम में रखी शराब की गिनती कराई गई थी। गिनती भी स्थानीय प्रशासन से ही करा दी गई। गिनती में सामने आया कि गोदाम से बड़ी मात्रा में शराब की शराब निकालकर बेच दी गई, लेकिन इसकी अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। हालांकि सिसाना गांव के लोगों का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत अधिकारियों को की थी। एसएचओ जसबीर सहित कई पुलिसकर्मियों का नाम भी बताया था। उसके बावजूद किसी ने जांच तक कराना जरूरी नहीं समझा। लॉकडाउन में शराब चोरी का मामला खुलने के बाद इनकी गिनती का काम शुरू हुआ। पुलिस की गिनती एक सप्ताह और आबकारी विभाग की 11 दिन तक चली।
विज्ञापन

मामले की जांच करने पहुंचे एसईटी अध्यक्ष आईएएस टीसी गुप्ता की टीम ने मंगलवार को गोदाम का दौरा किया। वहां पर टीम ने पाया कि शराब की गिनती स्थानीय अधिकारियों ने करवाई है। जिन पेटियों की सील खुली हुई है, उनको भी अंदर से चेक नहीं किया गया है। जिसके बाद अब गिनती एसआईटी की टीम कराएगी। इसका नेतृत्व एसपी रोहतक राहुल शर्मा करेंगे। सोनीपत से एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और डीएसपी जितेंद्र सिंह भी इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का नहीं लग पा रहा सुराग
शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र के भाई जितेंद्र की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को बर्खास्त किए तत्कालीन थाना प्रभारी जसबीर के साथ ही एएसआई जयपाल और नरेंद्र की गिरफ्तारी भी करनी है। एसआईटी अभी तक किसी का भी सुराग नहीं लगा सकी है। एसआईटी मामले में आरोपियों के परिजनों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर सकती है।
तस्करी के आरोपी भूपेंद्र ने लगाई जमानत की अर्जी
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद भूपेंद्र ने अपनी जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई है। हालांकि बुधवार को उसकी जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब उसकी जमानत पर सुनवाई वीरवार को हो सकेगी। पुलिस टीम शराब तस्करी के आरेापी की जमानत अर्जी खारिज कराने का प्रयास करेगी।

---
जांच के लिए गोदाम में पहुंची एसईटी ने गोदाम में रखी शराब की दोबारा से गिनती कराने के आदेश दिए हैं। इसको वीरवार से शुरू किया जा सकता है। शराब की गिनती जल्द पूरी कराकर इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
-जितेंद्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed