{"_id":"6aef7d78403231bcd40e985c","slug":"air-turns-toxic-a-day-before-diwali-aqi-reaches-304-making-it-difficult-to-breathe-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163632-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली से पहले दिन ही जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 304 पर पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली से पहले दिन ही जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 304 पर पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र स्थित फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद
सोनीपत। दीपावली के उल्लास से पहले ही प्रदूषण ने जिले की आबोहवा को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को सोनीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हवा की रफ्तार थमने और वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदूषण के कण हवा की निचली परत में जमा होने लगे हैं। चिंताजनक बात यह है कि दीपावली पर पटाखों से निकलने वाला धुआं पहले से बिगड़ी हवा की स्थिति को और गंभीर बना सकता है। शनिवार को जिले में हवा महज छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे प्रदूषक तत्वों को वातावरण से बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाया।
नमी और धीमी हवा ने बढ़ाई प्रदूषण की परेशानी
अक्तूबर और नवंबर में तापमान गिरने के साथ वातावरण में नमी बढ़ने लगती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस मौसमी बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी दिखाई देता है। प्रदूषण के सूक्ष्म कण वातावरण की निचली परत में जमा होने लगते हैं। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई हल्की बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई थी, लेकिन अब मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है।
पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस और आंखों की परेशानी
दीपावली से पहले ही एक्यूआई 304 तक पहुंचने से आने वाले दिनों में प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा की गुणवत्ता को और खराब कर सकते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी, एलर्जी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
28.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, छह किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा
अक्तूबर में हवा की गति अपेक्षाकृत बेहतर रहने से प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहा था, लेकिन अब हवा की रफ्तार कम होने से स्थिति बिगड़ने लगी है। शनिवार को सोनीपत में हवा की गति महज छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव और हवा की धीमी गति के चलते प्रदूषण के कण वातावरण में टिके हुए हैं।
-हवा की गति थमने के साथ ठंड बढ़ने से वायु की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। हालांकि जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। उसके बाद हालात में कुछ सुधार हो सकता है।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ