फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agriculture Minister said on MSP Guarantee Act – The committee has been formed two months ago

Haryana: MSP गारंटी कानून पर बोले कृषि मंत्री- दो माह पहले बन चुकी है कमेटी, किसानों की मांगों पर हो रहा काम

Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम की घोषणा के अनुसार ही किसानों की मांगों पर काम हो रहा है।हरियाणा प्रदेश में बने 30 पैक हाउस का नरेंद्र तोमर ने उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा हमेशा से कृषि क्षेत्र में देश का सिरमौर रहा है। 

विज्ञापन
Agriculture Minister said on MSP Guarantee Act – The committee has been formed two months ago
मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हरियाणा के कृषि एवं कल्याण मंत्री जेपी दलाल व अन्य नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार किसानों की मांगों पर काम किया जा रहा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून को लेकर दो महीने पहले ही कमेटी का गठन किया जा चुका है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री सोनीपत के गांव अटेरना में प्रगतिशील किसान पद्मश्री कंवल सिंह चौहान के सहयोग से स्थापित हरियाणा के 30 एकीकृत पैक हाउस के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा हमेशा से कृषि क्षेत्र में देश का सिरमौर रहा है। फसल विविधीकरण में हरियाणा के किसान और सरकार का काम हमेशा से प्रशंसनीय रहा है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जरूरत है कि किसान नई फसलों की खेती करें, पैदावार में तकनीक का इस्तेमाल करें और गुणवत्तापरक उत्पादन करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: धान खरीद घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, नौ अधिकारी निलंबित और दो कर्मचारी बर्खास्त

हरियाणा का किसान व हरियाणा सरकार इसी रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 30 पैक हाउस एफपीओ के माध्यम से प्रदेश भर में बनाए जा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश में 100 नहीं, बल्कि 500 पैक हाउस  बनाने की बात कही है। 100 पैक हाउस लगने से तो प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी, लेकिन 500 पैक हाउस से तो प्रदेश में बागवानी के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों की मदद करने के लिए केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 2.17 लाख करोड़ रुपये उनके खातों में जमा करवाए हैं। रबी व खरीफ की फसलों का दो बार न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया। जिससे किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है।

नरेंद्र तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। केंद्र की 100 फीसदी योजनाओं को भी प्रदेश में लागू कर रही है। ताकि किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ मिल रहा है। 


हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, उसको डुबोने के लिए किसी और की जरूरत नही है। केजरीवाल जिम्मेदारी से बचने के लिए दिल्ली में प्रदूषण का जिम्मेदार हरियाणा को बताते हैं। केजरीवाल की पोल आदमपुर चुनाव में खुल चुकी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के लिए जितनी योजनाएं लेकर आई है, उतनी योजना किसी प्रदेश में नहीं हैं। प्रदेश में 11 एक्सिलेंसी सेंटर हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों पौधे किसानों को तैयार करके दिए जा रहे हैं। हरियाणा के किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed