फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agriculture,Minister,green market

लावारिस गोवंश रखने वाली गोशालाओं को अनुदान मिलेगा

Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
agriculture,Minister,green market
मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गौशाला में लोगों को संबोधित कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल। - फोटो : Sonipat
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल, फूल, सब्जियां एवं डेयरी उत्पाद टर्मिनल (बागवानी मंडी) को छह माह के अंदर शुरू किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी से किसानों को अपने हर प्रकार के उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतरीन मार्केट मिलेगी, जिससे उनको बाजार संबंधी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। किसान पैदावार करने में तो सक्षम है किंतु बाजार ढूंढने में दिक्कत रहती है, जो बागवानी मार्केट से दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

वह रविवार को मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के वार्षिकोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए गांवों का उत्थान करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस ओर विशेष ध्यान है, जिसके चलते देश के बजट में ग्रामीण उत्थान को खास स्थान मिला है। गांवों में लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि व कृषि से जुड़े धंधे ही हैं। वर्तमान में प्राकृतिक खेती करने की आवश्यकता है, ताकि किसानों की लागत को कम किया जा सके। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए 12 मार्च को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में दूध निकालने के बाद गाय को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। अब सरकार नीति बनाएगी कि सड़कों पर घूमती गायों का पंजीकरण कर गोशाला में आश्रय देने वाली गौशालाओं को विशेष अनुदान दिया जाएगा। श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला में गोसेवा आयोग के तत्वावधान में सोलर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने गोशाला को 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के प्रधान जयभगवान, उपेंद्र मुनि, ओमप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र मलिक, प्रेमप्रकाश शर्मा, केसी बांगड़, सुरेंद्र, महावीर गुप्ता, अजीत सरपंच, निशांत छोक्कर, दलीप मान, कुलदीप गंगाना, मेहर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed