फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agitation

बाजार बंद कर लघु सचिवालय तक निकाला रोष मार्च

Wed, 13 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 13 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
agitation
द सोनीपत वक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान शहर भर के बाजारों में दुकानें भी बंद रखी गई। रोष मार्च के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सुभाष चौक पर एकत्र हुए थे। यहां से मार्च करते हुए सभी लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि वक्फ बोर्ड के कानून को समाप्त करें। खास बात ये रही कि प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च के दौरान तो जमकर नारेबाजी की, लेकिन लघु सचिवालय में घुसने के बाद नारेबाजी नहीं की। बताया गया कि प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन करने की सशर्त अनुमति मिली थी, इसमें लघु सचिवालय परिसर में नारेबाजी न करने की शर्त भी शामिल थी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए द सोनीपत वक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन के जिला प्रधान आशीष आर्य ने कहा कि पाकिस्तान से आए विस्थापित लोगों ने निगम व बोर्डों से जमीन किराए पर ली। दिन रात मेहनत करके इन जमीनों पर लाखों की पूंजी लगाकर निर्माण करके अपने घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए। पिछले 6-7 दशकों से वक्फ बोर्ड के किराएदार और काबिज चले आ रहे लोगों ने नगर परिषद से नक्शा पास करवा कर और सभी टैक्स आदि जमा करा कर बिजली, पानी, टेलीफोन कनेक्शन अपने खर्चे पर प्राप्त किए। अब वक्फ के नए कानून का हवाला देकर बेघर करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि वक्फ  के काले कानून में खुली बोली देने का प्रावधान गलत है। इस काले कानून को वापिस लेने की मांग करते हैं। काले कानून के मुताबिक वक्फ किराए के दामों में बेतहाशा वृद्धि होगी और महंगाई बढ़ेगी जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। जिला प्रवक्ता पवन तनेजा ने कहा कि सरकार वक्फ  लीज रूल, 2014 का हवाला देकर किराएदारों को बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। इस काले कानून के लागू होने के बाद भावी पीढ़ी पर संकट मंडरा रहा है और अशांति का माहौल पैदा होने का अंदेशा बना हुआ है। इसलिए वक्फ कानून को तुरंत निरस्त कर देना चाहिए। इस मौके पर जिला महासचिव तिलक राज सेतिया, संजय सिंगला, सरदार मोहन सिंह मनोचा, सतपाल अहलावत, संजय वर्मा, राम नारायण गोयल, आदित्य रोहिल्ला, अली शेर खान पठान, सतपाल गोयल, सुरेंद्र पंवार, कमल हसीजा, विकास मंगला, अरूण अग्रवाल, जयबीर गहलावत, अशोक शर्मा, राजन छाबड़ा, सुरेंद्र छिक्कारा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सरोहा, सचिव सन्नी बत्रा, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र गहलावत, सह सचिव विकास बंसल, प्रेस सचिव रॉबिन कुच्छल, प्रचार सचिव अनिल कपूर, मंगल सैन अरोड़ा, ऋषि राज दहिया, प्रेम रोहिल्ला, देवराज कुकड़ेजा आदि सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहा रोष मार्च का रूट
बोर्ड के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी रेस्ट हाउस, रेलवे रोड, गीता भवन चौक, गुरुद्वारा रोड, पुरखास अड्डा, शनि मंदिर, नंदी चौक, छोटू राम चौक, गोहाना रोड होते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संगठनों ने दिया समर्थन
शहर भर के लगभग हर एक संगठन ने सोनीपत वक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन को अपना समर्थन दिया है। इसमें हरियाणा व्यापार मंडल, जिला व्यापार मंडल, सोनीपत नगर सुधार मंच, काठ मंडी टिंबर एसोसिएशन, श्री खाटू श्याम चुल्काना धाम, मानव अधिकार संरक्षण संघ, होलसेल टे्रडर्स एसोसिएशन, हरियाणा हलवाई एसोसिएशन, शिव शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड मार्केट एसोसिएशन, पंजाबी जागृति मंच, सोनीपत, अखिल भारतीय संत नामदेव रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा, अनाज मंडी एसोसिएशन, भारत विकास परिषद गोविंद शाखा, सोनीपत ट्रक ऑनर यूनियन, सारथी जनसेवा चैरिटी ट्रस्ट, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, कल्याण नगर सुधार समिति, रोटरी क्लब, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन, गीता भवन मेन मार्केट, गीता भवन जंडी रोड मार्केट, गीता भवन फ्लाईओवर मार्केट, रेलवे रोड एम सी मार्केट, बालाजी सेवा समिति, श्याम बालाजी सेवा मंडल, केंद्रीय सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संस्था, अग्रसेन सेवा मंडल, विश्व हिंदू परिषद शामिल है।


इनेलो हुई शामिल, भाजपा का मौखिक समर्थन
वक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन को इनेलो ने समर्थन दिया है। लोगों की इस बड़ी मांग को समर्थन देकर इनेलो भविष्य में वोट हासिल कर सकती है, लेकिन इस मामले में भाजपा और कांग्रेस पीछे रह गए हैं। भाजपा ने सिर्फ मौखिक समर्थन ही दिया। दूसरी ओर कुछ कांग्रेस के बिना समर्थन दिए ही दो-चार कांग्रेसी नेताओं ने रोष मार्च में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed