{"_id":"657f467dc4917aead30f91b4","slug":"agents-will-close-the-market-on-20th-in-protest-against-increase-in-market-fees-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10972-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मार्केट फीस वृद्धि के विरोध में 20 को मंडी बंद करेंगे आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मार्केट फीस वृद्धि के विरोध में 20 को मंडी बंद करेंगे आढ़ती
Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22- गोहाना की नई सब्जी मंडी में रोष प्रकट करते आढ़ती। संवाद
गोहाना। गोहाना की नई सब्जी मंडी में रविवार को आढ़तियों ने एडवांस में एकमुश्त मार्केट फीस भरवाने का विरोध किया। आढ़तियों से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस को खत्म करने की मांग की। आढ़तियों का नेतृत्व नई सब्जी मंडी आढ़ती संगठन के प्रधान जयदीप कुंडू ने किया। उन्होंने 20 दिसंबर को एडवांस फीस के विरोध में नई सब्जी मंडी को बंद करने का आह्वान किया है।
प्रधान जयदीप कुंडू ने कहा कि सरकार ने फसल एवं सब्जियों को लेकर एक मुश्त फीस जमा करवाने का फरमान जारी किया है। इसके तहत आढ़तियों ने बीते वर्ष जो मार्केट फीस जमा करवाई, वह आगामी वर्ष के लिए एडवांस में एकमुश्त जमा करवानी है। उन्होंने कहा कि टमाटर का भाव 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक था। वहीं बरसात के कारण सब्जी खराब भी हो गई थी। ऐसे में पहले भरी जा चुकी मार्केट फीस को आने वाले वर्ष के लिए आधार बनाना उचित नहीं है। वहीं आने वाले समय में आढ़ती अपना व्यापार कम अथवा बढ़ा भी सकते हैं। ऐसे में कारोबार कम अथवा बंद करने पर आढ़तियों को नुकसान होगा। आढ़तियों का कहना है कि पहले फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस नहीं लगती थी। अब आढ़तियों से दो फीसदी फीस ली जा रही है। आढ़तियों ने फल एवं सब्जियों पर मार्केट फीस खत्म करने की मांग की। इस दौरान दिनेश, बलराज गुलिया, मोनू कुंडू, अमित सैनी, बलबीर सैनी, कृष्ण, दीपक मेहता मौजूद रहे।