फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the accident, there was screaming and shouting not only in the bus but also in the hospital

Sonipat News: हादसे के बाद बस ही नहीं अस्पताल में भी मच गई थी चीख-पुकार

Tue, 17 Sep 2024 06:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
After the accident, there was screaming and shouting not only in the bus but also in the hospital
फोटो :34: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में घायल को उपचार देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
खरखौदा। बहादुरगढ़ हाईवे पर खुरमपुर मोड़ के पास हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। हादसे में घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां पर घायल उपचार को चिल्लाते रहे। सोनीपत के नागरिक अस्पताल से भी चिकित्सकों की टीम अस्पताल में पहुंची तो उपचार में तेजी आई।
विज्ञापन


सोमवार शाम को खरखौदा के सरकारी अस्पताल का नजारा डरावना बना हुआ था। यहां पहुंचे घायलों का अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर प्राथमिक उपचार देना शुरू किया। सोनीपत से टीम भी अस्पताल में पहुंची। इसके बाद घायलों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। हादसे में बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं सहित करीब 50 लोगों को चोट आई थी। इनमें काफी संख्या में सवारियों के हाथ-पैर टूट गए थे।
विज्ञापन


बेड कम पड़े तो जमीन पर लेटा कर देना पड़ा उपचार

खरखौदा के अस्पताल में एक साथ काफी संख्या में घायलों के पहुंचने से चिकित्सक व अन्य स्टाफ उन्हें प्राथमिक उपचार देने में जुट गया। अस्पताल में घायलों की संख्या ज्यादा होने पर बेड कम पड़ गए। इसके चलते कई घायलों को फर्श पर ही लेटा कर उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी स्कूल बस चालक ने दिखाई मानवता

विद्यार्थियों को छोड़कर वापस लौट रही स्कूल बस जब घटनास्थल पर पहुंची तो चालक ने काफी घायलों को बस में बैठाया और खरखौदा के अस्पताल में लेकर पहुंचे। मौके पर दो एंबुलेंस भी पहुंच गई। अगर स्कूल बस नहीं होती तो घटना स्थल से ही घायलों को अस्पताल लेकर आने में काफी समय लग जाता।

चुनाव प्रचार में जुट प्रत्याशी भी अस्पताल पहुंचे

चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को जब हादसे का पता लगा तो वह अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। जयवीर सिंह, पवन खरखौदा व प्रीतम खोखर ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों को हाल पूछा और उपचार मिलने की जानकारी ली।




डायल-112 की मदद से भेजे रोहतक

खरखौदा के अस्पताल में अचानक काफी संख्या में घायलों के पहुंचने से उन्हें उपचार देकर पीजीआई भेजा जाने लगा। इस दौरान एंबुलेंस भी कम पड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसीपी जीत बेनीवाल अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मरीजों को एंबुलेंस का इंतजार करते देखा तो तुरंत पुलिस की डायल-112 टीम को मौके पर बुलाया और उनमें घायलों को बैठाकर पीजीआई व अन्य अस्पतालों में भेजा। उन्होंने पुलिस टीम को आदेश दिए कि घायल व उनके परिजन जिस अस्पताल में कहें घायलों को वहीं ले जाकर दाखिल कराया जाए।

फोटो :34: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में घायल को उपचार देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

फोटो :34: सोनीपत के खरखौदा स्थित अस्पताल में घायल को उपचार देते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed