फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After sugar and tea leaves, onions have also become dearer; prices have reached

Sonipat News: चीनी-चायपत्ती के बाद प्याज भी हुआ तीखा, 30 रुपये किलो पहुंचा भाव

Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
After sugar and tea leaves, onions have also become dearer; prices have reached
-फोटो 82 : दिल्ली-रोहतक रोड पर ट्राली में बिक्री के लिए रखी प्याज। संवाद
बहादुरगढ़। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। चाय की प्याली महंगी होने के बाद अब सब्जी का तड़का भी महंगा हो गया है। चीनी और चायपत्ती के बाद प्याज के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी और बाजारों में प्याज के भाव 30 से बढ़कर करीब 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। कुछ दिन पहले तक प्याज कम कीमत पर बिक रहा था, लेकिन अब बढ़ते दामों ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास सब्जी खरीदने पहुंची राखी, पिंकी, सविता, ईशा, मोनिका और काजल ने बताया कि महीने का बजट पहले ही सीमित है। रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से खर्च संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्याज 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार थोक मंडी से ही प्याज महंगा मिल रहा है, जिसका असर खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है। अलग-अलग गुणवत्ता और आकार के हिसाब से भाव में अंतर है। आवक और मांग में अंतर रहने पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई का बजट हुआ प्रभावित
अग्रवाल कॉलोनी निवासी सुनीता और नई बस्ती निवासी बबीता ने कहा कि प्याज हर घर की रसोई का जरूरी हिस्सा है। सब्जी, दाल और सलाद में इसका इस्तेमाल होने के कारण इसकी खरीद कम करना भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि चीनी के बाद प्याज के दाम बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।

महिलाओं ने सरकार से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखने की मांग की, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।



-फोटो 82 :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed