फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After strangling brother-in-law to death, the body was thrown in a sugarcane field, brother-in-law and his accomplice arrestedAfter strangling brother-in-law to death, the body was thrown in a sugarcane field, brother-in-law and his accomplice arrested

Sonipat News: साले की गला दबाकर हत्या के बाद गन्ने के खेत में फेंका था शव, जीजा व साथी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After strangling brother-in-law to death, the body was thrown in a sugarcane field, brother-in-law and his accomplice arrestedAfter strangling brother-in-law to death, the body was thrown in a sugarcane field, brother-in-law and his accomplice arrested
फोटो 32: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र से युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले की जानकारी देते एसीपी
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव बख्तावरपुर से लापता युवक के मामले में जांच करते हुए हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने युवक के जीजा व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीजा ने सलहज के साथ नजदीकियों के चलते गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के शव का कंकाल गांव शाहपुर से बरामद किया था।
विज्ञापन


एसीपी राहुल देव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बख्तावरपुर की महिला ने 28 नवंबर, 2024 को अपने पति केशव के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उनके पति मुरथल स्थित नीलकंठ ढाबा पर काम करते थे। वह अपनी वैन के साथ 27 नवंबर, 2024 को अचानक लापता हो गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच के दौरान 30 नवंबर, 2024 को वैन पानीपत क्षेत्र के गांव राक्सेडा से बरामद हुई थी। पुलिस जांच कर रही थी कि गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर तगा में गन्ने के खेत के अंदर 24 दिसंबर, 2024 को शव का कंकाल मिला था। साथ ही एक जैकेट भी मिला था। गन्नौर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया था। मुरथल पुलिस ने गुमशुदा केशव जैसी की जैकेट कंकाल के पास मिलने के बाद डीएनए की जांच कराई तो पता लगा था कि शव केशव का था। इसके बाद मामले की जांच स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 सोनीपत को सौंप दी थी।
विज्ञापन


दिनेश व प्रदीप को किया गिरफ्तार
मामले में जांच करते हुए स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने गांव खेड़ी तगा के रहने वाले दिनेश व उसके दोस्त प्रदीप को गिरफ्तार किया है। दिनेश रिश्ते में केशव का बहनोई है। पुलिस ने खुलासा किया है कि केशव की पत्नी से नजदीकी संबंध में आरोपी दिनेश ने ही अपने साले की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दिनेश व उसके साथी प्रदीप को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार जांच में पता लगा कि केशव की आरोपियों ने रेकी की थी। केशव 27 नवंबर, 2024 को 8 बजकर 8 मिनट पर नीलकंठ ढाबे से अपनी वैन लेकर निकले थे। उसके बाद एक दुकान पर रूक गए। केशव का बहनोई दिनेश व उसका दोस्त प्रदीप पहले से ही उसके पीछे लगे थे। वह भी दुकान पर आ गए। दोनों केशव की गाड़ी में बैठ गए। वहां से मुरथल कुराड़ बाईपास से होते हुए बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां सुनसान स्थान पर अचानक रस्सी से केशव का गला दबा दिया था। उसके बाद शव को उसकी गाड़ी में ही डालकर शाहपुर तगा के खेत में ले गए। वहां शव की जैकेट उतारकर फेंक दी। शव को गन्ने के खेत के बीच डाल दिया था। इसके बाद उसकी वैन को राक्सेडा के पास छोड़कर भाग आए थे। बाद में 24 दिसंबर, 2024 को किसान ने कंकाल देखकर पुलिस को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed