फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After reading Sundarkand and chanting Harinam, a feast was organized

Sonipat News: सुंदरकांड पाठ व हरिनाम संकीर्तन कर लगाया भंडारा

Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
After reading Sundarkand and chanting Harinam, a feast was organized
फोटाे 30- सोनीपत के पंचम नगर ​स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ के दौरान मौजूद श्र
सोनीपत। पंचम नगर स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में श्री राम परिवार सोनीपत की ओर से श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं श्री रामकथा के अनुष्ठान का आयोजन किया गया। संस्था के प्रमुख ने श्रीरामचरित मानस बालकांड के अंतर्गत श्रीराम कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कलियुग में कर्म, भक्ति, ज्ञान नहीं, केवल राम नाम ही सुखमय जीवन का एकमात्र आधार है। जिस प्रकार कपटी कालनेमि को मारने में श्री हनुमान जी महाराज समर्थ थे, उसी प्रकार कपट को राम नाम से मारकर भवसागर पार किया जा सकता है। सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन के बाद आरती कर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, ललित बत्रा, राकेश बहल, कृष्णपाल, अरुण धमीजा, जयपाल मदान, महेश पांडे, नंदकिशोर, दिनेश अरोड़ा, अश्विनी शर्मा, महेश सपड़ा, वेद नासा, मनोज, धीरज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed