फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After laying the drinking water line, SDM became strict regarding the uprooted street, instructions to repair it soon

Sonipat News: पेयजल लाइन डालने के बाद उखाड़ी गली को लेकर एसडीएम हुए सख्त, जल्द मरम्मत करने के निर्देश

Sat, 17 May 2025 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
After laying the drinking water line, SDM became strict regarding the uprooted street, instructions to repair it soon
फोटो 03: सोनीपत के गन्नौर ​स्थित बसंत विहार में उखाड़ी गई गली को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग से अधिका
गन्नौर। विभिन्न काॅलोनियों में पेयजल लाइन डालने के बाद गलियों की मरम्मत न करने की लगातार आ रही शिकायतों पर एसडीएम ने सख्ती दिखाई। एसडीएम प्रवेश कादियान ने जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के साथ विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया और गली निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

बसंत विहार में हाल ही में बनी गली को उखड़ा हुआ देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से सवाल किया कि गली का निर्माण हुए सिर्फ पांच दिन ही हुए थे, फिर भी इसे क्यों उखाड़ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति दोबारा न हो और गलियों के निर्माण से पहले पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया को नगर पालिका के साथ तालमेल कर पूरा किया जाए। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि पेयजल लाइन डालने के बाद गलियों को यथाशीघ्र ठीक किया जाए। जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द गलियों को ठीक किया जाएगा। भविष्य में नगरपालिका के साथ मिलकर योजना बनाकर काम किया जाएगा। जिससे गली निर्माण और पाइपलाइन डालने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 03: सोनीपत के गन्नौर स्थित बसंत विहार में उखाड़ी गई गली को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग से अधिकारियों से तलब करते एसडीएम प्रवेश कादियान। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed