{"_id":"687d477dfd2a6400f10c28fd","slug":"after-an-encounter-in-sonipat-the-gang-leader-of-robbers-was-caught-he-was-shot-in-the-leg-sonipat-news-c-197-1-snp1012-139598-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में मुठभेड़ के बाद लुटेरो का सरगना काबू, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में मुठभेड़ के बाद लुटेरो का सरगना काबू, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
फोटो : 10 : सोनीपत के मनौली के पास मुठभेड़ स्थल पर पड़ी आरोपी की पिस्तौल व मोबाइल। स्रोत पुलिस
आरोपी दानिश पर लूट, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 केस दर्ज हैं
सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद 5 हजार के इनामी बदमाश दानिश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दानिश घायल है। उस पर लूट, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं।
कुंडली थाना पुलिस ने पिछले दिनों लूट गिरोह के सदस्य शावेज को गिरफ्तार किया था। शावेज ने पुलिस को बताया था कि गिरोह का सरगना गांव काठा, बागपत (यूपी) निवासी दानिश उर्फ गोलू है। इसके बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट व कुंडली थाना पुलिस सरगना को दबोचने के लिए प्रयास कर रही थी।
पुलिस को रविवार तड़के 3 बजे आरोपी दानिश के बारे में सूचना मिली कि वह जाखौली टोल से आगे मनौली अंडरपास के पास राहगीरों को लूटने की फिराक में है। इस पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ व कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने टीम के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही दानिश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
केजीपी-केएमपी पर लूट की वारदात को देता था अंजाम
पुलिस ने बताया कि दानिश गिरोह का सरगना है। उसका गिरोह केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध पिस्तौल और मोबाइल बरामद किया है।
वर्जन-
-मुठभेड़ के बाद लूट करने वाले गिरोह के सरगना दानिश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। -अजीत सिंह, एसीपी सोनीपत।