{"_id":"66d37b1e34325020a002cd96","slug":"after-16-years-the-repair-of-kakroi-road-got-stuck-again-sonipat-news-c-197-1-snp1008-123771-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 16 साल बाद ली सुध, ककरोई रोड की मरम्मत पर फिर फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 16 साल बाद ली सुध, ककरोई रोड की मरम्मत पर फिर फंसा पेंच
Sun, 01 Sep 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
रविंद्र ठाकुर
सोनीपत। करीब 16 साल से खस्ताहाल चल रहे ककरोई रोड की मरम्मत को लेकर पेंच फंसता जा रहा है। नगर निगम इस रोड पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक आरसीसी पाइप डालने का कार्य करवा रहा है। एक किलोमीटर दूरी तक रोड उखाड़ा जा चुका है जबकि पाइपलाइन करीब चार किलोमीटर दूरी तक बिछाई जानी है। तोड़े गए रोड की मरम्मत के लिए 42 लाख रुपये का टेंडर जारी हुआ है, पर खर्च राशि बढ़ती देख ठेकेदार ने काम से हाथ खींच लिए हैं।
लोक निर्माण विभाग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का अलॉटमेंट लेटर मिल चुका है। मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की करीब 44 से 49 फीट जगह है, 23 फीट पर सड़क बनाई गई है, शेष पर निगम की ओर से पाइप दबाने का कार्य किया जाना था, लेकिन उन्हें सड़क के अंदर ही दबा दिया गया है। ऐसे में 23 फीट सड़क की मरम्मत का कार्य मुश्किल भरा रहेगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क मरम्मत के लिए जारी की गई 42 लाख रुपये की राशि इस कार्य के लिए पूरी नहीं होगी, जबकि पाइप डालने के नाम पर पूरी सड़क को उखाड़ा गया है। ऐसे में ठेकेदार ने रोड के निर्माण के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। सड़क के नीचे दबाए गए पाइप भारी वाहनों के आवागमन से लीकेज हो जाएंगे। ऐसे में ककरोई रोड की मरम्मत पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं। ककरोई रोड से कई गांवों के लोगों का आवागमन है। इनमें ककरोई, खेड़ी, भदाना, नकलोई, निरथान, सिलाना, खांडा व सेहरी शामिल हैं। गड्ढों नुमा सड़क के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट जाती हैं। दोपहिया वाहन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
गलतियां सुधारने में जुटा नगर निगम
ककरोई रोड पर आरसीसी पाइप डालने के लिए नगर निगम ने करीब 10 साल पहले काम शुरू किया था, लेकिन सड़क मरम्मत का काम लंबा खिंचता जा रहा है। ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा तो 28 जून को ककरोई सहित आसपास के ग्रामीणों ने गड्ढाें में बैठकर रोष जताते हुए सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने निगम से इसकी प्लान रिपोर्ट तलब करने पैमाइश करवाकर खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जानें.......कब, क्या हुआ
-लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में नगर निगम को सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए एनओसी दी थी।
-दो वर्ष की देरी के साथ 2024 में निगम ने लोक निर्माण विभाग को मरम्मत के नाम पर 42 लाख रुपये जमा करवाए।
- 10 साल पूर्व नगर निगम ने बिना पैमाइश करवाए सड़क पर आरसीसी पाइप लाइन दबाने का कार्य शुरू किया था।
-एक तरफ पाइप डालने के नाम पर साइड से सड़क उखाड़ी गई, दूसरी ओर मैनहोल जरूरत के हिसाब से ज्यादा ऊंचे बनवाए गए हैं।
-कार्य करने के दौरान पुराने आरसीसी पाइपों को वहीं छोड़ दिया गया।
-ककरोई रोड हेड से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक का कंक्रीट का 4 फीट ऊंचा चैंबर बनाया।
-उपायुक्त ने 24 अगस्त को निरीक्षण के दौरान मैनहोल व चैंबर के कार्य पर नाराजगी जताई थी।
-कई जगह पैमाइश भी गलत पाई गई थी। वहीं, अब निगम ने चैंबर को हटाकर जमीन को समतल कराया है।
--
ककरोई रोड पर नगर निगम की ओर से पैमाइश का कार्य करवाया जा रहा है, काम पूरा होने के बाद ही सड़क मरम्मत पर निर्णय लिया जाएगा।
-प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
--
ककरोई रोड की पैमाइश को लेकर कार्य पूरा कर लिया गया है। फिलहाल पैमाइश संबंधी रिपोर्ट नहीं आई है। पाइप डालने के कार्य को करीब एक माह तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।
-विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम