फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advocate beaten to death for arguing the case

Sonipat News: मुकदमे की पैरवी करने पर अधिवक्ता को अधमरा कर फेंका

Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Advocate beaten to death for arguing the case
खरखौदा । गांव तुर्कपुर में एक परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष की पैरवी करना अधिवक्ता को महंगा पड़ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में मुवक्किल और वकील पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागे वकील को दोबारा पकड़कर पीटा और अधमरा कर फेंक दिया। घायल वकील अमित शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी अमित शर्मा ने कहा कि तुर्कपुर के रहने वाले उनके मुवक्किल राजेश का परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजेश उन्हें बतौर वकील खरखौदा में तहसील व थाने के काम के लिए लेकर आ रहे थे। तुर्कपुर से पहले ही उनकी गाड़ी के सामने राजेश की मौसी के लड़के बिजेंद्र ने अपनी बाइक लगा दी।
विज्ञापन

वह दोनों नीचे उतरे तो बिजेंद्र ने ईंट उठाकर राजेश को मारी मगर वह कार के शीशे पर जा लगी। इसी बीच दूसरे पक्ष के अन्य लोग भी आ गए और उन पर हमला कर दिया। दोनों वहां से भागकर मंडोरा में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे तो हमलावर वहां भी आ गए। ऑटो से सीधे उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। बेहोश होने तक उन्हें पीटते रहे। इसके बाद जब उसे होश आया तो सर्विस स्टेशन वालों ने उसे चारपाई पर लिटाया हुआ था। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी उनके पास पहुंच गई। घायल वकील को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया।
जहां से परिजन उन्हें गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल लेकर गए। घायल वकील की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed