{"_id":"61576a2e8ebc3e222b44e0b6","slug":"admission-process-started-in-d-el-d-course-less-applications-came-on-the-first-day-sonipat-news-rtk625760894","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : डीएलएड कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन कम आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : डीएलएड कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन कम आए आवेदन
विज्ञापन
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के 18 संस्थानों में दाखिलों के लिए पहले दिन ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बेहद कम रही। संस्थान प्रबंधन की मानें तो अभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पूर्ण जानकारी नहीं है। यही कारण है कि पहले दिन कम आवेदन हुए हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आवेदन संख्या बढ़ सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
बता दें कि अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि डीएलएड कोर्स अब बंद हो जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी कयासों को विराम देते हुए विद्यार्थियों को राहत प्रदान की। एससीईआरटी गुरुग्राम ने सत्र 2021-23 के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर होंगे दाखिले
एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के निदेशक द्वारा डीएलएड में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया है। जिसमें तीन मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले होंगे। दाखिले के लिए सामान्य वर्ग के पात्रों 500 रुपये शुल्क देना होगा, वहीं अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को 275 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
--------
डीएलएड में दाखिले के लिए यह अनिवार्य
- डीएलएड में दाखिला लेने वाला अभ्यर्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- अभ्यर्थी 12वीं पास या समकक्ष डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
- कक्षा 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए।
- कक्षा 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय अनिवार्य होनी चाहिए।
यह रहेगा शेड्यूल, तीन चरणों में चलेगी दाखिला प्रक्रिया
प्रथम चरण
-16 अक्तूबर तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
-19 अक्तूबर को जारी की जाएगी पहली मेरिट लिस्ट।
-21 अक्तूबर तक प्रोविजनल एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे अभ्यर्थी।
-23 अक्तूबर तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिला ले सकेंगे अभ्यर्थी।
-25 अक्तूबर को अभ्यर्थियों को ऑप्शन बदलने का दिया जाएगा समय।
--
द्वितीय चरण
-26 अक्तूबर को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट।
-28 अक्तूबर तक अभ्यर्थी निकाल सकेंगे एडमिट कार्ड
- 26 से 28 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे अभ्यर्थी
-29 अक्तूबर को अभ्यर्थी बदल सकेंगे अपना ऑप्शन
--
तृतीय चरण
- 2 नवंबर को जारी की जाएगी तीसरी मेरिट लिस्ट
- 2 से 6 नवंबर तक एडमिट कार्ड अपलोड कर सकेंगे
- 2 से 6 नवंबर तक अभ्यर्थी ले सकेंगे दाखिला