फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Adi Shankaracharya's birth anniversary celebrated in Gohana

Sonipat News: गोहाना में आदि शंकराचार्य की जयंती मनाई गई

Wed, 22 Apr 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Adi Shankaracharya's birth anniversary celebrated in Gohana
गोहाना में आदि शंकराचार्य जयंती पर कार्यक्रम में पुष्पांजलि देते लोग। स्रोत : संस्था
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में आदि शंकराचार्य की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता गढ़ी उजाले खान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अनीता दुहन ने कहा कि आदि शंकराचार्य भारत के गौरव, आध्यात्मिक प्रकाश स्तंभ, महान दार्शनिक, धर्म प्रवर्तक और योगी थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आदि शंकराचार्य ने छोटी उम्र में ही पूरे देश की यात्राएं कीं और मात्र 32 साल के जीवन में भारत के चारों कोनों में चार मठों की स्थापना की। उनके विचारों ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त हेड मास्टर जयपाल माथुर ने की। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य संस्कृत के बड़े विद्वान और लेखक थे। उनके द्वारा लिखे गए ग्रंथ आज भी अद्वैत वेदांत की नींव माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनलाल ढींगरा पार्क स्थित वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष अशोक आर्य ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने समाज में फैली कुरीतियों और आडंबरों का विरोध किया। इस मौके पर सुरेश पवार, रणधीर राठी, हवा सिंह, सरवर पांचाल, ओमपति, वीरमति, अत्रावती, सुनीता मलिक और कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed