{"_id":"6aac539392816b8d820d9dfc","slug":"adequate-space-for-female-students-in-university-hostels-sonipat-news-c-197-1-snp1018-160729-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में छात्राओं के लिए पर्याप्त जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में छात्राओं के लिए पर्याप्त जगह
विज्ञापन
सोनीपत। छात्राओं को उच्च शिक्षा देकर विभिन्न क्षेत्रों में दक्ष बनाने के लिए जिले में चार विवि हैं। यहां के छात्रावासों में इनके लिए पर्याप्त जगह हैं। विवि प्रशासन ने प्रवेश पाने वाली दूर-दराज की छात्राओं को छात्रावास में जगह दिए जाने का दावा किया है। बीपीएस महिला विवि में सबसे अधिक करीब 3000 से अधिक छात्राओं के लिए छात्रावास उपलब्ध हैं। यही नहीं यहां नए छात्रावास का निर्माण भी जारी है।
जिले में उच्च शिक्षा के विभिन्न चार विश्वविद्यालय हैं। इनमें दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय साइंस एंड टेक्नोलॉजी, खेल विवि राई, बीपीएस महिला विवि खानपुर व राष्ट्रीय विधि विवि शामिल है। यहां 5860 सीटें हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के चार छात्रावासों में 650 सीटें, खेल स्कूल राई के चार छात्रावासों में 800 सीटें हैं।
इस हिसाब से यहां कुल 7310 सीटें हैं। इनमें विद्यार्थियों खासकर छात्राओं के ठहरने के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध हैं। यहां कुर्सी, टेबल, अलमारी, पेयजल, शौचालय, बिजली, पंखे, वाईफाई, लाइब्रेरी, जिम, बैंक व एटीएम सुविधा भी कैंपस में ही मुहैया कराई गई है। इन सुविधाओं के लिए अलग-अलग विवि में कोर्स व सुविधा अनुसार 2500 रुपये 4500 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन का दावा- मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
विवि प्रशासन का दावा है कि छात्राओं के लिए हॉस्टल सबसे बड़ी जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए छात्रावास का निर्माण किया गया है। यहां सभी मूलभूत सुविधाएं व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गार्ड की 24 घंटे तैनाती के अलावा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। मैस के सामान्य खर्च पर भोजन उपलब्ध होता है। इससे किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं रहती।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
विवि में छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा है। विवि छात्रावासों में 3000 से अधिक छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। यहां इन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं व बेहतर माहौल मुहैया कराया जा रहा है। छात्रावास का शुल्क भी सामान्य है।
प्रो. सुदेश, कुलपति, बीपीएस महिला विवि, खानपुर कलां।