फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   addmission

बीटेक की रिक्त सीटों के लिए मुरथल विवि में कल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
addmission
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में बी. टेक की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के विद्यार्थी 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस भी ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। विश्वविद्यालय 6 अगस्त को पांच बजे से पूर्व मेरिट लिस्ट जारी कर देगा।
विज्ञापन

वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने बताया कि चौथे राउंड की काउंसिलिंग 7 अगस्त को लीट और आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग होगी, जबकि 8 व 9 अगस्त को बीटेक के सभी विभागों की काउंसिलिंग होगी। 10 अगस्त को सांय 5 बजे से पहले विवि 5वीं फिजिकल काउंसिलिंग रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा। इस काउंसिलिंग में 12 अगस्त को जेईई मेन के दो लाख रैंक तक के विद्यार्थियों के लिए होगी, जबकि 13 अगस्त की काउंसिलिंग में जेई मेन के दो लाख से ज्यादा रैंक के विद्यार्थियों के लिए होगी। 14 अगस्त को बी. टेक लीट, बी. आर्क व बीटेक की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी। यूनिवर्सिटी में अभी तक 159 सीट खाली हैं।
विज्ञापन

क्या साथ लेकर आएं प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी
डीसीआरयूएसटी में बी. टेक की रिक्त सीटों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी अपने साथ सीट अलॉटमेंट पत्र, जेईई मेन/नाटा का रैंक कार्ड व एडमिट कार्ड साथ में लेकर आएं। इसके अतिरिक्त कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकसूची साथ लेकर आएं, जिन विद्यार्थियों ने लीट के लिए आवेदन किया है, वे डिप्लोमा सर्टिफिकेट अपने साथ लेकर आएं। विवि में ऑनलाइन फीस जमा कराने की स्लिप साथ लेकर आनी होगी। विवि में रैगिंग पर पूर्ण रूप प्रतिबंध है। इसलिए विवि में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी और अभिभावकों की तरफ से एंटी रैगिंग शपथपत्र भी देना अनिवार्य है। अगर किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में गैप हो तो विद्यार्थी को गैप ईयर प्रमाणपत्र या शपथपत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी. टेक में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी को चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कॉपी व पासपोर्ट साइज के चार फोटो साथ लाने होंगे। विद्यार्थी ने जिस कैटेगरी में आवेदन किया है उसका प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा। चौथी फिजिकल काउंसिलिंग में अगर किसी विद्यार्थी ने एचओजीसी कैटेगरी में आवेदन किया है। यदि विद्यार्थी ने अंतिम क्वालीफाई परीक्षा हरियाणा से पास नहीं कि है तो एचओजीसी के लिए निवास प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। अगर विद्यार्थी ने टीएफडब्लू या बीसी कैटेगरी में आवेदन किया है तो अभिभावक की कुल आय का प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed