फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Activities will be organized throughout the year on completion of 75 years of implementation of Indian Constitution

Sonipat News: संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कराई जाएंगी गतिविधियां

Sat, 04 Jan 2025 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jan 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Activities will be organized throughout the year on completion of 75 years of implementation of Indian Constitution
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से वर्षभर गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। इसका शुभारंभ 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस कार्यक्रम से हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की सूची तैयार की जाए। जिसके जरिए लोगों को संविधान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संविधान सभा में योगदान देने वाले महापुरुषों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकारी अपने कार्यालयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का फ्रेम बनवाकर लगवाएं। 14 अप्रैल व सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित दिनों के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। गांवों में भी ग्राम सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी। विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गांवों के प्रवेश द्वार पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को प्रदर्शित किया जाएगा। शिक्षा विभाग संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के साथ नए विचार विषय पर प्रतियोगिताएं कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय, डॉ. निर्मल नागर, अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed