फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken if the working style of police is not found satisfactory as per public standards: DGP

जनता की कसौटी पर पुलिस की कार्यशैली संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई : डीजीपी

Mon, 18 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the working style of police is not found satisfactory as per public standards: DGP
फोटो :32: सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के आईआईटी एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित बैठ
सोनीपत। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली को जनता की कसौटी पर परखेंगे। इसके लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। वह कमेटी लोगों की प्रतिक्रिया लेगी। ऐसे में जिस पुलिस अधिकारी से जनता संतुष्ट नहीं होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश में ग्राम व वार्ड प्रहरी सबसे अधिक कारगर साबित होंगे। वह रविवार को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के एक्सटेंशन सेंटर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता व समय अवधि तय की जाएगी। जनता से पुलिस के बारे में प्रतिक्रिया ली जाएगी। जनता की पुलिस के प्रति असंतुष्टि का कारण तक जानने का प्रयास किया जाएगा। यह फीडबैक रोजाना के कार्य के आधार पर लिया जाएगा और इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि अब आरएएफ की तर्ज पर आधुनिक उपकरणों व हथियारों से लैस कंपनी बनाई जाएगी। टीमों को हर सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे आपात स्थिति से निपटने में जिला पुलिस की निर्भरता बाहरी फोर्स पर नहीं रहेगी। आपराधिक मामलों से निपटने के लिए पुलिस फोर्स व एसटीएफ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मी बहुत काबिल हैं और सही लीडरशिप के साथ इनकी कार्यक्षमता कई गुना बेहतर उभर कर सामने आएगी।
विज्ञापन




साइबर अपराध का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता

डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। इस पर नकेल लिए पुलिस लगातार पहल कर रही है। साइबर स्टाफ भी बढ़ाया जा रहा है। साइबर अपराध होने पर सबसे पहले 1930 पर कॉल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पर रोजाना एक हजार से ज्यादा कॉल आ रही हैं। हेल्पलाइन सेंटर पर 45 कर्मचारी शिकायत सुनकर उन पर तुरंत कार्रवाई करते हैं। जनता का जागरूक होना अहम है। खाते से पैसे निकलते ही तुरंत 1930 पर कॉल करने व बैंक की डिटेल पुलिस के साझा करने से राशि को खाते में रोकने में मदद मिल सकती है। स्टेट को ऑर्डिनेशन ब्यूरो सेंटर को भी हरियाणा में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस वेलफेयर के लिए उठाए जा रहे कदम

पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हें सप्ताह में एक दिन का अवकाश देने की योजना पर काम किया जा रहा है। साथ ही नशे की गिरफ्त में आ चुके पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लोगों की सूची तैयार की गई है। नशा छोड़ने को लेकर हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिष्ठित अस्पताल से संपर्क कर नशे के विरुद्ध काम शुरू किया गया है। उन्हें मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान

सोनीपत शिक्षा का हब है। यहां के कई शिक्षण संस्थानों में नशे की शिकायत मिल चुकी है। ऐसे में नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं और नशे का व्यापार करने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए ग्राम प्रहरी योजना में शामिल पुलिसकर्मियों की मदद ली जाएगी। नशा करने वाले युवाओं को उनके परिवार के लोगों से मदद लेकर इस दलदल से निकालेंगे। नशा छुड़वाकर उन्हें दोबारा समाज से जोड़ना । ग्राम प्रहरी के साथ-साथ सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी भी इस दिशा में काम करेंगे।




21 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

पुलिस महानिदेशक ने सराहनीय कार्य करने पर 21 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने स्पेशल एंटी गैंगस्टर टीम के प्रभारी अजय धनखड़ व उनकी टीम को सम्मानित किया। साथ ही बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आह्वान किया कि वह ईमानदारी से कार्य करें।

फोटो :32: सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के आईआईटी एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित बैठ

फोटो :32: सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के आईआईटी एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित बैठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed