{"_id":"651080fcffcea420a5034ae4","slug":"action-will-be-taken-against-teachers-who-cheat-in-board-exams-sonipat-news-c-197-1-snp1001-6584-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Mon, 25 Sep 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल करवाने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने हरियाणा बोर्ड से ऐसे शिक्षकों के नाम के साथ ही नकल करवाने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने के पर्याप्त सबूत मांगें हैं।
हरियाणा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी-मार्च में हुई थीं। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने नई तकनीक का भी प्रयोग किया। उसके बावजूद नकल के बड़े मामले सामने आए। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप के साथ ही परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संलिप्तता भी मिली थी। बोर्ड अधिकारियों ने ऐसे शिक्षकों को ड्यूटी से रिलीव कर दिया था। शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का अधिकार शिक्षा विभाग के पास है। बोर्ड की तरफ से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग के पास भेजी गई थी। शिक्षा विभाग ने अब बोर्ड से पर्याप्त सबूत मांगें हैं, जिसके आधार पर शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी शुरू
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2024 में होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए निजी स्कूलों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। परीक्षा केंद्र बनाने से पहले अधिकारी निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उसके बाद भी परीक्षा केंद्रों पर मुहर लग पाएगी।
विज्ञापन
नकलरहित परीक्षा संचालित करवाने में कोई शिक्षक लापरवाही बरतता है तो बोर्ड की अनुसंशा पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। गत वर्ष जो शिक्षक नकल करवाने में शामिल थे, बोर्ड से ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मांगे हुए हैं। सबूत मिलने पर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अंशज सिंह, निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग।