फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against agencies for not making adequate arrangements for road safety

Sonipat News: सड़क सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं करने पर एजेंसियों की खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against agencies for not making adequate arrangements for road safety
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जाए, जिससे लोगों के जान-माल की हानि न हो। मार्गों व ड्रेन पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएं अन्यथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में मंगलवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए चिंता जताई। उन्होंने संबंधित रोड निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों का कहा कि इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए, इसके लिए सभी बंदोबस्त करें। उन्होंने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिए कि वह संबंधित एजेंसी के लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध लिखकर दें, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने मार्गों पर झाडिय़ों-टहनियों को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोहाना शहर में ब्लाइंड बैंड कर्व को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एनएचएआई व हरियाणा राज्य विपणन बोर्ड की ओर से बनाए जाने वाले पांच किलोमीटर के आदर्श मार्गों की प्रगति ली। उन्होंने विभिन्न मार्गों की जर्जर हालत पर निराशा जताते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इनमें सोनीपत-ककरोई रोड, पुरखास अड्डा से खिजर मकबरा वाया जटवाड़ा, बड़ी से रामनगर, गोहाना बाईपास से बड़वासनी, खेड़ी गुज्जर से भौरा रसूलपुर, गोहाना-महम वाया कथूरा रोड, गोहाना-जुलाना वाया बरोदा व रिंढाना रोड, सोनीपत से पुरखास रोड वाया ठरू व सांदल कलां, फरमाणा से रोहतक वाया जसराना, दिल्ली रोड-मैपस्को सिटी और पीपली-खरखौदा रोड शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने अवैध खनन रोकने तथा अवैध कालोनियों पर लगाम लगाने उद्देश्य से जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अवैध खनन व अवैध निर्माण पर रोक लगायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed