फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   acident- 3 death

मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे युवाओं की कार ट्रैक्टर-ट्राली में टकराई, किशोरी समेत तीन की मौत, एक घायल

Sat, 04 Jul 2020 08:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
acident- 3 death
जीटी रोड पर हादसे में तीन युवाओं की मौत के बाद सामान्य अस्पताल में विलाप करते परिजन। - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे दिल्ली के युवाओं की कार जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार सवार किशोरी व दो युवकों की मौत हो गई और उनका चौथा साथी घायल हो गया। हादसा कार चालक के तेज गति में वाहन चलाने के चलते हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे में मारे गए कार चालक के खिलाफ ही उसके दोस्त के बयान पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात घटनास्थल के पास दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली के किरारी स्थित सुलेमान नगर में इंद्र इनक्लेव निवासी ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ब्रैड सप्लायर है। इंद्र इनक्लेव का राजीव व तुषार उसके दोस्त थे। राजीव कंफेक्शनरी की दुकान चलाता था और तुषार टेंट का काम करता था। ललित के अनुसार उसे राजीव व तुषार शुक्रवार रात को मुरथल स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए लेकर चल दिए तो तुषार ने सेक्टर-3 रोहिणी दिल्ली से अपनी दोस्त रिया को लेने की बात कही। वह सभी राजीव की कार में रात को लगभग 11 बजे रोहिणी पहुंचे और कार को तुषार चल रहा था। रिया कार में आगे की सीट पर तुषार के साथ बैठ गई और पीछे ललित व राजीव बैठे थे। ललित ने पुलिस का बताया कि तुषार कार को तेज रफ्तार में चला रहा था। उन्होंने उसे कई बार धीमे चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। तड़के करीब पौने तीन बजे जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर से आगे पहुंचे तो इसी दौरान सामने ट्रैक्टर-ट्राली और साइड में ट्रक होने के चलते तुषार ने कार से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें काफी चोट आई। सभी को सोनीपत सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां पर तुषार, राजीव व रिया को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ललित को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे बहालगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ललित के बयान पर कार चालक तुषार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर से दोस्त के साथ खाना खाने की बात कहकर निकली थी किशोरी
सामान्य अस्पताल में पहुंचे रिया (17) के परिजनों ने बताया कि वह रात को दोस्त के साथ खाना खाने जाने की बात कहकर निकली थी। उन्हें क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएगी। उसने इसी वर्ष दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। कोरोना संक्रमण के चलते घर ही रह रही थी। वहीं अस्पताल में पहुंचे युवकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्य एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटनास्थल के पास ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। जिसमें तड़के 2 बजकर 48 मिनट पर दिल्ली की तरफ से मुरथल की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्राली जाती दिख रही है। इसी बीच एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली को क्रास करने लगता है। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्राली में टकराती दिख रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक आगे चला जाता था।

वर्जन :::
दिल्ली से तीन युवक व किशोरी मुरथल ढाबे पर खाना खाने आ रहे थे। कार तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों व किशोरी की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-अनिल कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।

जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।

जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed