फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of stealing a bag full of cash at a wedding arrested

Sonipat News: शादी में नकदी से भरा बैग चोरी करने का आरोपी पकड़ा

Sun, 13 Jul 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 13 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing a bag full of cash at a wedding arrested
सोनीपत। शादी समारोह में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नोटों से भरा बैग चोरी किया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

16 नवंबर 2024 को गीतांजलि गॉर्डन में अमित के भतीजे की शादी थी। अमित ने अपने बड़े भाई को 5 लाख 40 हजार रुपये वाला एक बैग दिया था। जब अमित के भाई फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे तब उन्होंने बैग को कुर्सी पर रख दिया था।
विज्ञापन

इसी दौरान दो आदमी वहां पर आए। एक आदमी बैग उठाकर फरार हो गया। क्राइम यूनिट सेक्टर 27 सोनीपत की पुलिस टीम ने मुख्य सिपाही अजय के नेतृत्व में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में सोनीपत के कोट मोहल्ला में रहता है। आरोपी से चोरी किए गए रुपयों में से 2 लाख 50 हजार बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed