फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of shooting after being stopped from consuming drugs

Sonipat News: नशा करने से रोकने पर गोली चलाने का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting after being stopped from consuming drugs
सोनीपत। गांव टिकौला में शनिवार रात को किसान के घर में गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली दरवाजे के पार होकर दीवार में जा लगी। पशुपालक सहदेव बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने अपने दोस्तों पर शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि नशा करने के चलते उसने युवकों को घर में आने से रोका था।
विज्ञापन


सहदेव ने कहा कि उनकी गांव जैनपुर निवासी अंशुल और ताजपुर निवासी अंकुर से दोस्ती थी। एक महीने पहले दोनों उनके घेर (प्लॉट) में बैठे थे। आरोप है कि वह नशा कर रहे थे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से मना किया और घेर में आने से रोक दिया था। इसी बात पर दोनों ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सहदेव के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर में लघुशंका के लिए शौचालय गए तो अचानक एक गोली दरवाजा को चीरती हुई दीवार में जा लगी। वह बाल-बाल बच गए। उसने तुरंत मुरथल थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित के बयान दर्ज किए। उन्होंने धमकी देने वाले युवकों पर ही हमला करने का शक जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed