फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of raping class 10th student arrested

Sonipat News: दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping class 10th student arrested
सोनीपत। दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पानीपत के एक गांव का रहने वाला सूरज है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनीपत की रहने वाली एक महिला ने 14 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उनकी बेटी ने बताया था कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती पानीपत के सूरज नाम के युवक से हुई थी। सूरज उनके मोबाइल नंबर पर बातचीत करने लगा था। 13 फरवरी को उनकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जब उनकी बेटी स्कूल के बाहर पहुंची थी तो सूरज अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर उनकी बेटी से मिला था। सूरज व उसका दोस्त उनकी बेटी को बहकाकर मुरथल स्थित एक होटल में ले गए थे। जहां पर सूरज ने बेटी से दुष्कर्म किया था। बेटी ने घर आने के एक दिन बाद मामले से अवगत कराया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब एसआई दलजीत की टीम ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed