{"_id":"5f6799618ebc3e32c162ac8a","slug":"accused-of-pressurizing-him-into-prostitution-sonipat-news-rtk574538285","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने बंगाल के युवक पर शादी के बाद वेश्यावृत्ति कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने बंगाल के युवक पर शादी के बाद वेश्यावृत्ति कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया
विज्ञापन
एक युवती ने शहर में रहने वाले बंगाल के युवक पर प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद वेश्यावृत्ति कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। डीएसपी के आदेश पर सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती का आरोप है कि बंगाल के रहने वाला एक युवक लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कराने और उसके बाद वेश्यावृत्ति में धकेलने का धंधा करता है। उसके इस कार्य में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। युवती ने डीएसपी को बताया कि उसकी मुलाकात जटवाड़ा के रहने वाले दीपक उर्फ मुस्तफा से हो गई थी। दीपक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया और अपने घर बुलाकर शादी कर ली। शादी के बाद अपने दोस्तों के नाम पर उसको अन्य युवकों से संबंध बनाने का दबाव डाला गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। दीपक के साथ शांति देवी, नेहा और पप्पू डांसर भी मिले हुए हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दीपक उर्फ मुस्तफा, शांति देवी, नेहा और पप्पू डांसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में दीपक उर्फ मुस्तफा, शांति, नेहा और पप्पू पर आरोप लगाए थे। जिसकी जांच डीएसपी सिटी डॉ. रविंद्र कुमार ने की थी। उनके निर्देश के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- संदीप कुमार सिंह, एसएचओ सिटी।