{"_id":"677d920124f63bb3a70737e1","slug":"accused-of-leaving-contaminated-water-in-the-ground-complaint-given-to-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130457-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पानी जमीन में छोड़ने का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पानी जमीन में छोड़ने का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत
Wed, 08 Jan 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पांची गुजरान निवासी एक व्यक्ति ने एक मेटल कंपनी पर दूषित पानी गांव में और सीधे जमीन में छोड़ने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर व्यक्ति ने मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार फोगाट को शिकायत देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव पांची गुजरान के दीपक ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि मेटल कंपनी उनके गांव की आबादी के पास स्थित है। कंपनी की तरफ से दूषित पानी और कचरे को बिना शोधित कर कंपनी के बाहर व सीधे जमीन में बोर कर छोड़ दिया जाता है, जिससे भूजल प्रदूषित हो रहा है। इससे पीने के पानी की गुणवत्ता खराब हो गई है और बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज किया जाता है। यह पानी पर्यावरण के लिए हानिकारक होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।