{"_id":"66df0ab2bb9c22fb46030d80","slug":"accused-of-extorting-rs-40-lakh-in-the-name-of-selling-a-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124293-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्लॉट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्लॉट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठने का आरोप
Mon, 09 Sep 2024 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 निवासी युवक से प्लॉट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-12 निवासी आशीष जैन ने पुलिस को बताया कि हार्दिक नाम के युवक से उनकी करीब पांच साल से जान-पहचान थी। हार्दिक ने उन्हें बताया था कि उनका 100 गज का प्लॉट है, इसे वह बेचना चाहता है। प्लॉट की कीमत उसने 50 लाख रुपये बताई थी। उसकी बातों में आकर उसने 30 मार्च और 1 अप्रैल, 2023 को दो बार में 20 लाख रुपये उसे प्लॉट के इकरारनामा के नाम पर दिए थे। इसके बाद उसने इकरारनामा भी नहीं किया। आरोप है कि हार्दिक ने उसे कहा कि उसके पिता बीमार है। वह उसे 20 लाख रुपये दे दे, इसके बाद वह रजिस्ट्री करवा देगा। जिस पर आशीष ने 3 और 4 जुलाई, 2024 को दो बार में उसे 20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी उसने रजिस्ट्री नहीं करवाई। वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। अब भी वह रजिस्ट्री नहीं करवा रहा है।