फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of demanding one crore from security service operator by telling Lawrence gang

Sonipat News: लॉरेंस गैंग का बताकर सिक्योरिटी सर्विस संचालक से एक करोड़ मांगने का आरोप

Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding one crore from security service operator by telling Lawrence gang
राई। गांव कुमासपुर स्थित ओमेक्स सिटी में सिक्योरिटी सर्विस का कार्यालय चलाने वाले युवक ने तीन युवकों पर खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दातौली निवासी दिनेश कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका ओमेक्स सिटी में अमन सिक्योरिटी सर्विस के नाम से कार्यालय है। रविवार दोपहर को वह अपने कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान गांव मोई माजरी निवासी जतिन, राकेश व उसका भतीजा मोहित आए और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर सोमवार शाम तक एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। दिनेश ने आरोप लगाया कि उनके पाक पिस्तौल थी उन्होंने पिस्तौल ले रखी थी। उनके कार्यालय में अन्य व्यक्ति भी थे। उन्होंने बीचबचाव किया। बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद सामने आया है। धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed