{"_id":"669eaa3bd6240fe483023584","slug":"accused-of-cheating-rs-16-lakh-in-the-name-of-getting-job-in-canada-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121764-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर में पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी मोहित। संवाद
गन्नौर। कनाडा में खजांची की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को बड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला जिले के गांव हल्दारी निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
हरियाणा पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर पानीपत में कार्यरत सनपेड़ा गांव के बलवान सिंह ने 5 जनवरी को थाना बड़ी में शिकायत दी थी कि उनके बेटे अंकित ने फेसबुक पर राहुल जट के नाम से एक विज्ञापन देखा। इसमें लिखा था कि उन्हें कनाडा में एक रिजाॅर्ट में खजांची के पद के लिए दो लड़कों या लड़कियों की आवश्यकता है। इसके लिए पीआर वीजा के लिए कोई पैसा नही लगेगा और वीजा का पैसा उनके वेतन से ही कटेगा। विज्ञापन देखने के बाद उनके बेटे ने राहुल जट से संपर्क किया तो उसने अपनी बुआ के लड़के मोहित का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद मोहित ने उसके बेटे को अपने झांसे में ले लिया था। उन्होंने नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए थे, लेकिन उनके बेटे को नौकरी नहीं दिलवाई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन सोनल सैनी व ताऊ के लड़के राहुल कुमार से संपर्क करवाया था। उन्होंने भी उनके बेटे के साथ ठगी की थी। चारों आरोपियों ने मिल कर करीब 16 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन नौकरी पर नहीं भेजा और ना ही रुपये वापस किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।