{"_id":"673e5ab7175a078fd60de154","slug":"accused-of-attacking-father-and-son-with-sticks-case-filed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128036-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, मुकदमा
Thu, 21 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर निवासी युवक ने गांव के ही लोगों पर हमला कर उन्हें व उनके पिता काे घायल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सैदपुर निवासी रोहित ने बताया कि पड़ोस में एक परिवार का उनकी बहु के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने मायके गई हुई है। वह उनके बड़े भाई पर आरोप लगाते हैं कि वह उसके साथ बात करने के अलावा उसका साथ भी दे रहा है। इस पर हमने मना कर दिया। इसके बावजूद वह परिवार रंजिश बनाए हुए था। सोमवार शाम उनके भाई गली से गुजर रहे थे तभी उस परिवार के लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके भाई मौके से भाग गए। इसी बीच उनके पिता ने आरोपी पक्ष को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके पिता पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह बचाव में आए तो उनकी भी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी गई।