फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused in Hisar toll manager murder case jumps 13 feet from flyover; nabbed along with accomplice.

Sonipat News: फ्लाईओवर से 13 फीट कूदा हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड का आरोपी, साथी समेत दबोचा

Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused in Hisar toll manager murder case jumps 13 feet from flyover; nabbed along with accomplice.
फोटो :: सोनीपत के गांव भिगान के पास एसटीएफ की गिरफ्त में हिसार में हुए टोल मैनेजर हत्याकांड का
सोनीपत। हिसार में बाडो पट्टी टोल के मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के मामले में दो आरोपियों को सोनीपत एसटीएफ ने शनिवार देर करीब 11.30 बजे दबोच लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों में से मनोज उर्फ फिल्मी हिसार के गांव बहबलपुर का रहने वाला है वहीं सचिन सोनीपत के कबीरपुर निवासी है।
विज्ञापन

एसटीएफ ने नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान फ्लाईओवर पर आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया था। टीम को देखते ही मनोज ने बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। करीब 13 फीट नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।। एसटीएफ ने उसे सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। वहीं, उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हथियार व कार बरामद हुई है। आरोपी किसी वारदात की फिराक में थे।
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड में पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी गाड़ी में सवार होकर सोनीपत की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान फ्लाईओवर पर नाकाबंदी कर उनकी गाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान एक आरोपी मनोज ने गाड़ी से निकलकर फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। मनोज का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी सचिन को मौके से दबोचा
एसटीएफ ने सचिन के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के हिसार टोल मैनेजर हत्याकांड से जुड़े होने की बात सामने आई है। टीम बरामद हथियार और वाहन के संबंध में भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या की वारदात में इनका इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई अहम राज
हिसार के बाडो पट्टी टोल पर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या के बाद से दोनों आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे थे। अजय धनखड़ ने बताया कि एसटीएफ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में हत्या की वजह, वारदात में शामिल अन्य लोगों और फरारी के दौरान आरोपियों को मिली मदद के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मुरथल पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व संगठित अपराध की प्राथमिकी दर्ज की है।

फोटो :: सोनीपत के गांव भिगान के पास एसटीएफ की गिरफ्त में हिसार में हुए टोल मैनेजर हत्याकांड का

फोटो :: सोनीपत के गांव भिगान के पास एसटीएफ की गिरफ्त में हिसार में हुए टोल मैनेजर हत्याकांड का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed