{"_id":"61edb69d22d99457cc23d2f1","slug":"accused-couple-confesses-fraud-of-10-crores-police-will-present-in-court-today-sonipat-news-rtk63652153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दंपती ने 10 करोड़ की धोखाधड़ी कुबूली, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दंपती ने 10 करोड़ की धोखाधड़ी कुबूली, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
विज्ञापन
कुंडली। कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के आरोप में गिरफ्तार दंपती ने करीब 10 करोड़ की धोखाधड़ी किए जाने की बात कुबूली है। पुलिस टीम मामले में लगातार सबूत जुटा रही है। आरोपी दंपती को रिमांड पूरा होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए फ्लैट में धोखाधड़ी कर एक प्लाट कई लोगों को बेचा गया है। लोगों ने साथ करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। लोगों ने कुंडली थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। जिस पर 18 जनवरी को मामले में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर्स के एआर अरुण राठी ने अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया था कि उसने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्सना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है। उन्होंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अरुण राठी ने कहा कि कंपनी ने उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए अधिकृत किया था। इन्होंने इसका गलत फायदा उठाया। उन्होंने जाली मोहर बनाकर व हस्ताक्षर कर लोगों के फ्लैट आगे भी बेच दिए। उन्होंने योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे। जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ चुकी है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियाें ने पूछताछ में करीब 10 करोड़ की ठगी करने की बात कुबूल की है। पुलिस मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के खातों को सीज कराया जा रहा है। आरोपियों की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी होगी। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने का प्रयास कर सकती है।