{"_id":"5d989e5c8ebc3e017f1e6ee0","slug":"accused-arrested-in-claim-grab-after-cancer-patients-death-sonipat-news-rtk5216024109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद हादसा दिखा क्लेम हड़पने का मामला : एसटीएफ ने सरगना के भांजे को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद हादसा दिखा क्लेम हड़पने का मामला : एसटीएफ ने सरगना के भांजे को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों का करोड़ों का बीमा कराने के बाद मौत होने पर उसे सड़क हादसा दिखा क्लेम हड़पने के मामले में एसटीएफ ने गिरोह के सरगना पवन के भांजे गांव तिहाड़ मलिक निवासी सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब 80 फर्जी बीमा करवाने में संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने आरोपी से करीब पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विदित रहे कि एसटीएफ की सोनीपत इकाई ने 19 अप्रैल को एक गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा था। उन पर आरोप है कि वह कैंसर मरीजों की मौत के बाद उनके शव को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ी से कुचल कर दुर्घटना का रूप दे देते थे और बीमा कंपनियों से मोटी रकम ऐंठते थे। गिरोह के सरगना गांव सेवली निवासी पवन, रिंढाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस इस मामले में सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। अब एसटीएफ ने मामले में संलिप्त गिरोह के सरगना पवन के भांजे सचिन को गिरफ्तार किया है। पवन मामले में शुरुआत से ही नामजद था। पूछताछ में सामने आया है कि वह पवन के साथ दस्तावेज से संबंधित कामकाज देखता था। वह फर्जी बीमा के करीब 80 मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने उससे पांच हजार रुपये बरामद किए।
मामले में एसटीएफ ने गिरोह के सरगना पवन के भांजे सचिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी उसके साथ दस्तावेज तैयार करने से लेकर बीमा कराने में मदद करता था। आरोपी की करीब 80 मामलों में संलिप्तता की बात सामने आई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत इकाई।