फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for cheating 1935 people of Rs 7 crore

Sonipat News: 1935 लोगों से सात करोड़ की ठगी में आरोपी काबू

Wed, 20 Nov 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating 1935 people of Rs 7 crore
विद्युत मित्र कार्ड व इलेक्ट्रिक स्कूटी देने के नाम पर 1935 लोगों से सात करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत की गणपति कॉलोनी का बिजेंद्र उर्फ विजय है।
विज्ञापन


पानीपत के विकास नगर निवासी बिजेंद्र सिंह ने 30 जनवरी को पुलिस को बताया था कि नवंबर, 2022 में उनकी मुलाकात पानीपत में बिजेंद्र के साथ हुई थी। उसने खुद को हिंदुस्तान एनर्जी सेवर्स प्राइवेट लिमिटेड का पूरे हरियाणा का डीलर बताया था। उसने बताया था कि उनकी कंपनी का कार्यालय गुरुग्राम में सोहना रोड पर सेक्टर 49 में है। उसके साथ पानीपत का आशु उर्फ आशीष जैन भी था। वह उन्हें गुरुग्राम में अपने कार्यालय में ले गए थे। सोहना रोड पर ले गया। उन्होंने बताया था कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर व विद्युत मित्रा कार्ड का बिजनेस करते हैं। विद्युत मित्रा कार्ड प्रयोग करने से 15 से 30 फीसदी तक बिजली खपत कम होती है, साथ में 10 वर्ष तक 500 रुपये प्रति माह सबसिडी मिलती है।
विज्ञापन

उनकी कंपनी हिंदुस्तान एनर्जी सेवर्स प्राइवेट लिमिटेड भारत सरकार की तरफ से मान्यता प्राप्त है। उनसे लाखों रुपये लिए गए। बाद में पता लगा कि वह करीब 1600 लोगों को विद्युत मित्रा कार्ड के नाम पर रुपये ले चुके हैं, साथ ही 335 लोगों को स्कूटी देने के नाम पर रुपये लिए गए। करीब सात करोड की ठगी हुई है। मामले में पुलिस ने अब बिजेंद्र उर्फ विजय को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed