फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused arrest of honor killing

ऑनर किलिंग मामले में युवती के भाई व पिता समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
accused arrest of honor killing
युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
गोहाना (सोनीपत)। गांव खंदराई में हुए ऑनर किलिंग के मामले पुलिस ने मृतका के पिता और भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
विज्ञापन

गांव खंदराई निवासी रितु (22) ने एक माह पहले गांव गढ़ी हकीकत निवासी अर्जुन से प्रेम विवाह किया था। अर्जुन का गांव खंदराई में ननिहाल है। वह करीब डेढ़ साल से अपने मामा के घर ही रह रहा था और आईटीआई का डिप्लोमा किया था। उसने रितु से प्रेम विवाह किया तो उसके परिजन नाराज हो गए। अर्जुन ने 7 सितंबर को पुलिस को बताया था कि ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिस पर उसकी पत्नी रितु ने अदालत में भी अपनी मर्जी से शादी करने के बयान दिए थे, लेकिन उसके परिवार के लोग नाराज थे। रितु को अचानक शनिवार के दिन बुखार हो गया था। जिसके बाद उसने रितु की बहन अंजलि को फोन किया तो उसने गोहाना के एक निजी अस्पताल में दवा दिलाने की बात कही थी, जब वह रितु को गोहाना लेकर पहुंचा उसकी मां सामो व उसकी बहन अंजलि उसे मिले जो उसकी पत्नी से कहने लगे कि उसे गोल गप्पे खिलाते हैं। उसकी पत्नी ने मना किया, लेकिन वे उसे जिद्द कर अपने साथ ले गए थे। बाद में वह उसका अपहरण कर ले गए थे। उसके बाद रितु का भाई संदीप, अजीत, बंटी अपने हाथ में तेजधार हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने उसे कहा था कि रितु को तो लव मैरिज करने की सजा दे दी, अब उसे भी बताते हैं। जिसके बाद उसने भागकर जान बचाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार को करेगी बरामद
अब मामले में पुलिस ने रितु के भाई संदीप उर्फ काला, अजीत को जींद रोड खंदराई मोड से गिरफ्तार किया, वहीं शहर के बरोदा रोड मोर चौक से इसी मामले में शामिल उसेक पिता उमेद, बंटी, अमित उर्फ सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed