{"_id":"5e4985468ebc3ee59070a34e","slug":"accident-yougman-injured-in-accident-accused-car-driver-run-on-the-spot-sonipat-news-rtk5425875108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल की मदद करने गए युवक और तीन अन्य को कार चालक ने मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल की मदद करने गए युवक और तीन अन्य को कार चालक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
शहर के कैलाना मोड़ पर हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मदद को गए युवक व तीन अन्य को कार चालक ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से मदद करने गए युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खुबडू निवासी राजेश ने बताया कि उसकी गन्नौर में केनरा बैंक के सामने कंप्यूटर की दुकान है। शनिवार को उसका भतीजा रवि राजपुर गांव में एक शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से वह सीधा उसकी दुकान पर आ गया। यहां से वह तथा रवि अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गांव खुबडू के लिए चल पड़े। जब वह कैलाना मोड़ के निकट पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने भी बाइक को रोक दिया। उन्होंने देखा कि ट्राली के साथ टक्कर होने से एक व्यक्ति घायल अवस्था में वहां पड़ा हुआ है। जब उन्होंने उस घायल व्यक्ति को देखा तो वह उनके गांव का ही रहने सुरेश था। इस पर वह तथा रवि वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल सुरेश को उठाने लगे तो इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से रवि व अन्य लोग घायल हो गए।
राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डाक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रवि को शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने रवि के चाचा राजेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज में परिचालक था रवि
कार की टक्कर से काल का ग्रास बना रवि हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। सड़क हादसे में घायल की मदद करना उसके लिए जानलेवा बन गया। रवि की मौत से उसके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।