फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident, truck, nine pole crash, electricity cut

अनियंत्रित ट्रक ने 9 खंभे तोड़े, 1100 मीटर केबल और कई मीटर क्षतिग्रस्त, बिजली सप्लाई बाधित

Mon, 25 Jan 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
accident, truck, nine pole crash, electricity cut
गांव भटाना जाफराबाद में अनियंत्रित ट्रक के कारण टूटा खंभा। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद में एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल वाले ट्रांसफार्मर के पास नौ खंभों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने करीब 1100 मीटर बिजली की केबल व कई मीटर भी क्षतिग्रस्त कर दिए। खंभे तोड़ने से गांव के स्कूल वाले ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की बिजली सप्लाई बाधित है। जिसे सोमवार को सुचारू किया जा सकेगा। बिजली निगम के जेई के बयान पर मोहाना थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के गांव भठगांव स्थित सब कार्यालय में नियुक्त जेई शिवराज ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि जेई प्रदीप कुमार ने लिखित सूचना दी है कि गांव भटाना जाफराबाद में अनियंत्रित ट्रक ने नौ बिजली के खंभे, केबल व मीटर तोड़ दिए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने शुक्रवार देर रात गांव में स्कूल के ट्रांसफार्मर पर लगे नौ बिजली के खंभे तोड़ने के साथ ही 1100 मीटर तक बिजली केबल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खंभे टूटने से उन पर लगे बिजली के मीटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बिजली निगम को करीब पौने तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान
गांव में एक साथ नौ खंभे टूटने व केबल क्षतिग्रस्त होने से स्कूल वाले ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। शुक्रवार आधी रात से ही बिजली कटी होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से लोगों को घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही है। बिजली निगम ने टूटे खंभों को बदलवा दिया है, लेकिन केबल सोमवार को मिल सकेगी। जिसके बाद ही बिजली सप्लाई सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे टूटने से बड़ा हादसा टला
ट्रक के अनियंत्रित होने के दौरान गनीमत रही कि गली से लोग नहीं गुजर रहे थे। अगर वहां से लोग गुजर रहे होते तो वह खंभों की चपेट में आ सकते थे। हादसे के कारण खंभा एक मकान की लोहे की ग्रिल पर गिर गया। जिससे उस घर की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
वर्जन
शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने गांव भटाना जाफराबाद में नौ बिजली के खंभों के साथ केबल व मीटर भी तोड़ दिए। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ है। गांव में बिजली सप्लाई दोबारा शुरू करने का प्रयास शुरू कर दिया है। नए खंभे लगवा दिए हैं। सोमवार को केबल लगवाकर सप्लाई सुचारू की जाएगी।

- शिवराज, जेई बिजली निगम।
वर्जन
बिजली निगम के भठगांव सब कार्यालय से खंभे, केबल व मीटर क्षतिग्रस्त करने की शिकायत मिली थी। जिस पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- बलगानंद, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed