फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident

तूड़े का कूप गिरने से दबकर दो भाईयों की मौत

Thu, 26 Sep 2019 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
accident
सोनीपत। गांव माहरा में ट्राली में तूड़ा भरने के दौरान तूड़े का कूप गिरकर उसमें दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों का सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला मधेपुरा के गांव बंजौला फिलहाल गांव गुमड़ निवासी प्रवेश शाह (37) व प्रमोद शाह (35) तूड़े ढुलाई का काम करने वाले ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे। वह लंबे समय से गुमड़ निवासी अंचल ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। वीरवार तीसरे पहर वह गांव माहरा में नवीन के खेत में बने तूड़े के कूप से तूड़ा लेने आए थे। जब वह तूड़ा ट्राली में डाल रहे थे तो अचानक तूड़े का ढेर उनके ऊपर गिर गया। तूड़े के ढेर के नीचे दबने से दोनों भाइयों का दम घुटने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को तूड़े के ढेर से बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव माहरा में तूड़े के ढेर में दबने से दो भाइयों की मौत हो गई। शवों का शवगृह में रखवाया है। मामले के बारे में मृतक के परिजनों को अवगत करवाया गया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित, थाना प्रभारी मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed