फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accident of canter full of devotees going from Noida to Vaishno Devi in Sonipat of Haryana

सोनीपत में हादसा: वैष्णो देवी जा रहा कैंटर ट्राले से टकराया, चालक की मौत, 53 में से 27 श्रद्धालुओं घायल, कई गंभीर

Sat, 05 Mar 2022 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 09:18 PM IST
सार

हादसा हरियाणा के सोनीपत में जीटी रोड पर बड़ी क्षेत्र के पास हुआ। कैंटर चालक यूपी के नोएडा से 53 श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी जा रहा था। 

विज्ञापन
Accident of canter full of devotees going from Noida to Vaishno Devi in Sonipat of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर, घायल हुए श्रद्धालु, मृतक सोनू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में जीटी रोड पर बड़ी क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी जा रहा कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई और 27 सवारियां चोटिल हो गई। इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया और चोटिल व अन्य लोगों को वापस भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


यूपी के गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना क्षेत्र के गांव घोड़ी-बछेड़ा का सोनू कैंटर चलाता था। वह कैंटर में तीर्थ यात्रियों को लेकर नोएडा से वैष्णो देवी जा रहा था। कैंटर में फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र के तीर्थयात्रियों के साथ ही नोएडा के घोड़ी-बछेड़ा, सदरपुर, छलेरा व आसपास के 53 श्रद्धालु व उनके बच्चे सवार थे। कैंटर शनिवार सुबह जीटी रोड पर बड़ी थाना क्षेत्र में पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पर एक ट्राला जीटी रोड पर खड़ा था। ओवरटेक करने के दौरान कैंटर के चालक को सड़क पर खड़ा ट्राला दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कैंटर की उसमें टक्कर हो गई। जिसमें कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर बड़ी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आसपास के निजी अस्पतालों में पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक ने कैंटर चालक सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजीव, राजेंद्र, विनोद, हरीश और टीटू को गंभीर हालत के चलते खानपुर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य 21 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

पुलिस ने वाहन बुलाकर नोएडा भिजवाया 
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही अन्य यात्रियों के लिए चाय व बच्चों को नाश्ते की व्यवस्था कराई। तीर्थयात्रियों का कैंटर चलने योग्य नहीं था। ऐसे में पुलिस ने अपने स्तर पर वाहनों की व्यवस्था करके घायलों को नोएडा और फरीदाबाद भिजवाया। 

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
सोनू के जीजा सुंदर ने बताया कि सोनू के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां व एक छोटा बेटा है। वह चालक की नौकरी कर घर का गुजारा कर रहा था। उसकी मौत से परिवार पर मुसीबत आन पड़ी है।

 

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पांच घायलों को उपचार के लिए खानपुर भेजा गया। ट्राला चालक की तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।  - इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed